फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बद्रीनाथ धाम में सेना ने स्थापित किया प्रवेश द्वार

Fri, 21 Nov 2025 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। बद्रीनाथ धाम में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का कर्नल ऑफ द गढ़वाल राइफल्स एवं गढ़वाल स्काउट्स लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन

बद्रीनाथ धाम में प्रवेश द्वार नए पुल के समीप स्थापित किया गया है। इसे गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) लैंसडौन द्वारा बद्रीनाथ मंदिर को भेंट स्वरूप प्रदान किया गया है। प्रवेश द्वार के निर्माण से बद्रीनाथ मंदिर परिसर की पारंपरिक गरिमा, आध्यात्मिक वातावरण और सौंदर्य बढ़ा नजर आया। तीर्थ यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को अब मंदिर में प्रवेश करते समय एक और अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित और पवित्र अनुभव मिलने लगा है। लोकार्पण अवसर पर मौजूद जीआरआरसी लैंसडौन के सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर का यह योगदान क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, समर्पण और सैन्य-नागरिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें