फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अर्हत बमराड़ा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड का नाम किया रोशन

Thu, 20 Nov 2025 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल कक्षा दो के छात्र अर्हत बमराड़ा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “रील/शॉर्ट्स” प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता साइबर सुरक्षित भारत के विषय पर आयोजित की गई थी, जो राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (सितंबर-अक्तूबर 2025) के अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित व्यवहार को प्रोत्साहित करना था। अर्हत ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए शॉर्ट रील के माध्यम से साइबर सुरक्षा के महत्व को उजागर किया। उनके प्रयासों को जूरी ने सराहा और उन्हें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पुरस्कार प्रदान किया गया। अर्हत की यह उपलब्धि न केवल अर्हत की प्रतिभा को प्रदर्शित करती है, बल्कि छोटे बच्चों में डिजिटल सुरक्षा के महत्व को समझने और सीखने की प्रेरणा भी देती है। माता पूनम व पिता अतुल बमराड़ा ने कहा कि अर्हत की यह उपलब्धि बच्चों में तकनीकी ज्ञान और रचनात्मकता के प्रति उत्साह बढ़ाने का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें