फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव के लिए तैयार रहे अफसर: आयुक्त

Thu, 12 Jan 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल आयुक्त विनोद शर्मा ने मंडल के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अफसरों के साथ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 को लेकर बैठक की।
विज्ञापन


इस दौरान चुनाव के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही आदर्श आचार संहिता के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शासन का दायित्व है कि विधानसभा चुनाव पूर्ण रूप से निर्विघ्न, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाएं।

गढ़वाल आयुक्त विनोद शर्मा ने कहा कि निर्वाचन नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खोलें जाएं और वहां पर आने वाली शिकायतों को निर्धारित समय में निस्तारित करें। बर्फबारी वाले स्थानों में चॉपर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दो चॉपर देहरादून में, एक-एक पौड़ी और उत्तरकाशी में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उप महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति घिल्डियाल ने कहा कि मतदान दिवस के दिन किसी भी तरह के दंगे से निपटने के लिए आरओ व नोडल अधिकारी सीधे एसएसपी से बात कर पुलिस बल की मांग कर सकता है।

इस दौरान जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग रंजना और जिलाधिकारी चमोली विनोद कुमार सुमन थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें