सावन चमोला, बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी, 12वीं 96 प्रतिशत।
- फोटो : PAURI
मुख्यालय पौड़ी में बीआर मॉडर्न स्कूल के छात्रों का सीबीएसई 12वीं के बाद 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भी दबदबा रहा। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पौड़ी शहर में बीआर मॉडर्न स्कूल की छात्रा आराधना व एसजीआरआर स्कूल का छात्र पारितोष शहर में टॉपर बने। बीआर मॉडर्न स्कूल के छात्र कनिष्क ने द्वितीय और हिल्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शुक्रवार को सीबीएसई 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी हुआ। बोर्ड परीक्षा में बीआर मॉडर्न स्कूल की आराधना बहुगुणा व एसजीआरआर स्कूल के पारितोष नैथानी 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय के साथ-साथ शहर में टॉपर बने। बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी के छात्र कनिष्ठ सागर 97 प्रतिशत अंक पाकर शहर व विद्यालय में द्वितीय और तानिया नेगी 95.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही। हिल्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विकास पैन्यूली ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। वह शहर में तीसरे स्थान पर रहे। सुहानी रावत 93.6 फीसदी अंक के साथ विद्यालय में द्वितीय व अमित अग्रवाल ने 91 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान पाया। एसजीआरआर स्कूल पौड़ी के छात्र आदित्य गोदियाल 94 प्रतिशत के साथ दूसरे और सार्थक रावत 93.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रहे। केंद्रीय विद्यालय पौड़ी का परीक्षा परिणाम 97.3 फीसदी रहा। यहां आयुष नेगी व आदर्श बिष्ट 92.4 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से विद्यालय में टॉपर रहे। आदर्श शुक्ला 92 प्रतिशत द्वितीय व आर्यन गुसाईं 90.4 प्रतिशत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीआर मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद ममगाईं ने बताया कि 120 छात्रों में से 113 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 12 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि आराधना बहुगुणा, कनिष्क सागर, तानिया नेगी व तनिष्क सागर ने कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय में 100-100 अंक हासिल किए हैं। केंद्रीय विद्यालय पौड़ी की प्रधानाचार्य मनीषा मखीजा, हिल्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता रावत, एसजीआरआर स्कूल के प्रधानाचार्य आरपी ढौंडियाल ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए छात्रों को बधाई दी है।