फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिर्सू पर्यटक आवास गृह की एप्रोच रोड खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर फुल रहने वाले गढ़वाल विकास निगम (जीएमवीएन) के खिूर्स स्थित पर्यटक आवास गृह (टीआरएच) की एप्रोच रोड खस्ताहाल हो गई है। टीआरएच से हर साल लाखों रुपये कमाने के बावजूद इस रोड पर पिछले दो दशक से एक भी धेला खर्च नहीं किया गया है।
विज्ञापन

टीआरएच जाने के लिए बाजार से करीब 200 मीटर लंबी एप्रोच रोड है। इस सीसी मार्ग पर 20 साल पहले काम कराया गया था। समय के साथ सड़क की हालत बहुत खराब हो गई है। इसी मार्ग का प्रयोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के लिए भी किया जाता है। बावजूद इसके इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय निवासी संदीप उपाध्याय और आनंद सिंह मार्ग के मरम्मत की मांग की। एई अजय कुमार दिवाकर का कहना है कि मार्ग की मरम्मत के लिए बजट नहीं मिला है। ऐसे में फिलहाल इसका सुधारीकरण नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें