फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य और अंग्रेजी विभाग में 10 संकाय सदस्यों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल (केेंद्रीय) विश्वविद्यालय में वाणिज्य और अंग्रेजी विषय में 10 संकाय सदस्यों की स्थायी नियुक्ति हो गई है। विवि ने संबंधित नव नियुक्त संकाय सदस्यों के तैनाती स्थल भी तय कर दिए हैं। इसके अलावा तीन संकाय सदस्यों को करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत पदोन्नत भी की गई है।
विज्ञापन

फरवरी और मार्च माह में अंग्रेजी के सात और वाणिज्य के चार संकाय सदस्यों के पद पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू हुए थे। गत शनिवार को विवि की कार्य परिषद की बैठक में इंटरव्यू में चयनित हुए अभ्यर्थियों के लिफाफे खोले गए। चर्चा के बाद कार्य परिषद ने नियुक्तियों पर मोहर लगा दी।
विवि के पीआरओ आशुतोष बहुगुुणा ने बताया कि वाणिज्य में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्त वैभव शर्मा व कमाल अहमद को श्रीनगर और प्रोफसर पद पर नियुक्त अनूप पांडे को पौड़ी परिसर में तैनाती मिली है। सैकेट्रियल प्रैक्टिस (वर्तमान में वाणिज्य विषय) में सहायक प्रोफसर (ओबीसी) पद पर अर्ह अभ्यर्थी नहीं मिलने से सीट रिक्त रह गई। वहीं अंग्रेजी विषय में सहायक प्रोफेसर पद पर नितेश कुमार बौंठियाल, सविता भंडारी, आरुषि उनियाल व कुंजुम अंगमो को श्रीनगर, मुस्कान कपूर व आशुतोष कांत प्रभाकर को टिहरी और धमेंद्र कुमार को पौड़ी परिसर में तैनाती दी गई है। बहुगुणा ने बताया कि तीन संकाय सदस्यों को सीएएस के तहत प्रमोशन का अनुमोदन कार्य परिषद ने किया है। इनमें वाणिज्य विभाग के डा. कृष्ण कुमार वर्मा व जयदेव सिंह और अंग्रेजी विभाग के डा. अरुण पंत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें