फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: निःशुल्क कोचिंग के लिए 18 तक करें आवेदन

Mon, 12 Oct 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में प्रवेश शुरू
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा चार हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में यूपीएससी और राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्र चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम 12 माह तक चार हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
केंद्र के समन्वयक प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के पात्र लाभार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। केंद्र में नियमित कक्षाओं के साथ मॉक टेस्ट, शैक्षणिक परामर्श और व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया जाएगा। केंद्र के माध्यम से अब तक 50 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्नातक के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी भी आवेदन के पात्र हैं लेकिन प्रवेश के समय स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के लाभार्थियों के लिए योजना के निर्धारित पात्रता नियम लागू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी https://hnbgudaceadmission.samarth.edu.in/index.php पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधी जानकारी के लिए hnbdacegmail.com पर ई-मेल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें