फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर ट्रेडर्स का प्रतिनिधिमंडल जेएंडके बैंक के चेयरमैन से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर ट्रेडर्स एंड मेन्युफेक्चरर्स फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जेएंडके बैंक के चेयरमैन आरके छिब्बर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अगस्त 2019 से बने हालात के बाद अब कोरोना महामारी से कश्मीर में व्यापार को पहुंचे नुकसान का हवाला देते हुए प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास पर जोर दिया। उन्होंने चेयरमैन से आग्रह किया कि छोटे व्यापारियों जिनका जीएसटी पंजीकरण नहीं है उन्हें आर्थिक रूप से व्यापारियों को राहत देने की कवायद में शामिल किया जाए। चेयरमैन ने इस अवसर पर कहा कि नियामक निर्देशावली और बैंक के नियमों का पालन करते हुए व्यापारियों की हर तरह की सहायता करने के लिए बैंक तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें