फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ एंटी रैगिंग सप्ताह

Mon, 12 Aug 2024 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एंटी रैगिंग डे पर एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं को रैगिंग के प्रति जागरूक करने, एंटी रैगिंग के नियमों को समझाने के उद्देश्य से 12 से 18 अगस्त के बीच एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया जाएगा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित एंटी रैगिंग डे पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज व अन्य संस्थानों में पढ़ने के लिए आने वाला छात्र पहले दिन अनजान रहता है। ऐसे में सीनियर को उसका ध्यान रखना चाहिए और उसकी पूरी सहायता व सहयोग करना चाहिए। छात्रों को बताया कि रैगिंग रोकने के लिए यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में रैगिंग के खतरे को रोकने के लिए कठोर नियम बनाए हैं, जिनका अनुपालन होता आया है।
यूजीसी के निर्देश पर संस्थान में 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें छात्रों के बीच अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह, डॉ. दीपा हटवाल, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. निरंजन गुंजन मौजूद थे। संचालन डॉ. सुरेंद्र सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें