फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बीएड व पीजी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

Tue, 23 Jun 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि : परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की बीएड एवं पीजी प्रवेश परीक्षाओं (यूईटी) का परिणाम घोषित करने की तैयारी शुरू हो गई है। गत 17 से 20 जून तक विवि के तीनों परिसरों सहित देहरादून, रुड़की व ऋषिकेश परीक्षा केंद्र पर गढ़वाल विवि की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें पंजीकृत कुल 13,900 अभ्यर्थियों में से 11,560 से अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब विवि की ओर से इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।
विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि विवि की ओर से यूईटी 2026-27 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hnbgu.ac.in पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी उत्तर कुंजी का अवलोकन करें व किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति होने पर 25 जून से 28 जून तक आवश्यक साक्ष्यों सहित answerkeyentrancehnbgugmail.com पर अपनी आपत्ति भेज सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किए जाएंगे। विवि के प्रवेश परीक्षा समन्वयक डाॅ. प्रीतम सिंह नेगी ने बताया कि विवि का प्रयास है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाए ताकि प्रवेश एवं काउंसिलिंग प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी जोरों पर
गढ़वाल केंद्रीय विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी जोरों पर हैं। इसके लिए 12 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा समन्वयक डाॅ. प्रीतम सिंह नेगी ने बताया कि छात्रों की मांग पर 22 और 23 जून को पीएचडी में आवेदन के लिए पोर्टल को पुन: खोला था। इन दो दिनों में 70 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इससे पूर्व कुल 1400 आवेदन विवि को प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें