फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में अंकिता ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से संविधान दिवस की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘कोरोना संकट के बीच भारतीय नागरिक के रूप में हमारे मौलिक कर्तव्य’ विषय पर ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन किया गया, जिसमें एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में कानून की छात्रा अंकिता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विवि के बिड़ला परिसर श्रीनगर, एसआरटी परिसर टिहरी और बीजीआर परिसर पौड़ी के 95 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। इसमें से 56 प्रतिभागियों ने अपने पोस्टर जमा कराए। पोस्टर प्रतियोगिता सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से पोस्टर की स्कैन कॉपी जमा की। प्रतियोगिता में एसआरटी परिसर टिहरी की छात्रा प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीजीआर परिसर पौड़ी की प्रियंका रावत एवं बिडला परिसर श्रीनगर की सृष्टि रावत ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि बिड़ला परिसर की किरण चमोली व साक्षी गैरोला तीसरे स्थान पर रहीं। आभा सौडियाल , अंकित बडोनी , हिमानी उनियाल ,पवन गौड़, कोमल स्लाठिया, स्मृति रावत, स्तुति भट्ट और आंकाक्षा नौटियाल के पोस्टर भी सराहे गए। पोस्टर प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. जेपी भट्ट, डॉ.प्रशांत कंडारी और डॉ. नितिन सती रहे। कार्यक्रम के उत्तराखंड राज्य समन्वयक प्रो.एमएम सेमवाल ने प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें