फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गुलदार के हमले से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन

Sat, 22 Nov 2025 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
गुलदार के हमले से गुस्साएं लोग पौड़ी- श्रीनगर हाईवे पर विभागीय अ​धिकारियों का घेराव करते- स्रोत
विज्ञापन
- गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की उठाई मांग, हाईवे जाम करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे डोभाल ढांडरी गांव में बुजुर्ग महिला पर गुलदार के हमले के बाद लोगाें में आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों ने शनिवार को पौड़ी- श्रीनगर हाईवे पर गडोली में प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे डीएफओ का आक्रोशित लोगों ने घेराव किया। लोगों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग उठाई। ऐसा न किए जाने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी
विज्ञापन

गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज नागदेव के अंतर्गत बीते शुक्रवार को गुलदार के हमले के बाद से गांव में दहशत बनी हुई है। हमले से गुस्साएं लोगों ने गुलदार को अभी तक नरभक्षी घोषित नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने गडोली में प्रदर्शन करते हुए वन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि वन विभाग गुलदार का हमला होने के बाद ही कुछ दिनों के लिए सक्रिय होता है। विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन गुलदार के हमले हो रहे हैं। उन्होंने गांव में जल्द ही पर्याप्त मात्रा में पिंजरे व ट्रैप कैमरे लगाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गुलदार को नरभक्षी घोषित नहीं किया गया तो रविवार को हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विनोद दनोसी, भाष्कर बहुगुणा, नमन चंदोला, दीपक, गजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें