देवप्रयाग। मंदिर के पास सीवरेज लाइन बिछाने पर लोगों ने रोष जताया और जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को ज्ञापन भेजा। समाजसेवक प्रमोद नारायण भट्ट ने कहा ऐतिहासिक श्रीरघुनाथ मंदिर के ऊपर क्षेत्रपाल देवता के पास सीवरेज चैंबर और लाइन का निर्माण कर आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। इसे तत्काल वहां से हटाना अनिवार्य है। इसके साथ ही शांति बाजार और मंदिर मोहल्ला के सीवरेज प्लांटों से दूषित पानी सीधे भागीरथी नदी में गिर रहा है। लिहाजा इन प्लांटों को मुख्य सीवरेज लाइन से जोड़ा जाए। इसके अलावा टोडेश्वर घाट पर सीवरेज लीकेज और बस स्टैंड से संगम तक सार्वजनिक शौचालयों की बदहाली का मुद्दा भी उठाया गया है। लोेगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। संवाद