फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 148 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के नियमितिकरण में लेटलतीफी से आक्रोश

Fri, 16 Jan 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद ने 26 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के 148 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के नियमितिकरण में हो रही लेटलतीफी से शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद में रोष है। इस मामले में गत बृहस्पतिवार को परिषद की ओर से बैठक भी बुलाई गई। परिषद के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी यदि 26 जनवरी तक विवि ने नियमितिकरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई तो उन्हें आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन

शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र फस्र्वाण का कहना है कि कई कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा पूरी होने वाली है। बावजूद विवि इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। कर्मचारी लंबे समय से नियमितिकरण की राह ताक रहे हैं। विवि प्रशासन इस मामले में लगातार कर्मियों को कोरे आश्वासन दे रहा है। कहा यदि 26 जनवरी तक विवि ने कर्मियों के नियमितिकरण की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ाई तो वह चुप नहीं रहेंगे। विवि के डीन नियुक्ति एवं पदोन्नति प्रो. मोहन पंवार का कहना है कि इस मामले में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी कर्मियों के कागजात का निरीक्षण करने के साथ ही अन्य नियमितिकरण की प्रक्रिया में जुटी हुई है। जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण हो इसका प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें