फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मानदेय वृद्धि के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Fri, 13 Nov 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


श्रीनगर। मानदेय वृद्धि सहित तीन सूत्री मांगों के लिए आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्यबहिष्कार शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन भी शुरू कर दिया। कार्य बहिष्कार के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण प्रभावित होने के साथ ही बीएलओ से संबंधित कार्य भी ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी संगठन की खिर्सू ब्लॉक अध्यक्ष आशा भट्ट और जिला महामंत्री मीना नेगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली से मुक्त रखने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। सीलम शैली, लक्ष्मी जैन, हेमा जैन, मुन्नी पांडे, दीपा पंवार, बबली मैठाणी, दीपा देवी, गंगोत्री, यशोदा देवी, सरला देवी, रजनी देवी, आरती सेमवाल, सुनीता नौटियाल, शकुंतला जोशी और कमला देवी सहित अन्य कार्यकर्ता धरने पर बैठीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें