राजकीय मेडिकल कॉलेज के एनॉटमी विभाग को प्रोफेसर मिल गया है। बृहस्पतिवार को प्रो. अनुराग कुमार ने ज्वाइनिंग दे दी है। यहां बता दें कि एनॉटमी विभागाध्यक्ष प्रो. केके अग्रवाल के सीएमओ चमोली बनने के बाद से प्रोफेसर पद रिक्त चला आ रहा था। प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को डा. अनुराग ने प्रोफेसर पद पर ज्वाइनिंग दी। वह इससे पूर्व श्री गुरु राम मेडिकल कॉलेज देहरादून में कार्यरत थे।