फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अनंता का राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयन

Thu, 30 Jul 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शहर के सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा अनंता रावत का चयन सीआईएससीई के तहत राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उन्होंने क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अंडर-19 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।
विज्ञापन

सीआईएससीई रीजनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स के तहत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा अनंता ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चयन हासिल किया। यह प्रतियोगिता 24 और 25 जुलाई को सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयनित किया गया है। छात्रा अनंता रावत ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। विद्यालय प्रबंधक जीजो पालाथिंकल व प्रधानाचार्य सिस्टर सौमिनी ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। शिक्षक संजय जुयाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप बंगलूरू में 23 से 25 अगस्त में होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें