फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दशहरे पर 50 फीट से ऊंचे रावण का होगा दहन

Fri, 16 Oct 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मेघनाद का 40 और कुंभकर्ण का 35 फीट से अधिक ऊंचा किया जाएगा तैयार

श्रीनगर। आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में दशहरे पर रावण दहन की तैयारियां तेज हो गई हैं। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनाने का काम अंतिम चरण में है। इस बार रावण का पुतला 50 फीट से अधिक, मेघनाद का 40 फीट और कुंभकर्ण का पुतला 35 फीट से अधिक ऊंचा होगा।
विज्ञापन

पुतले तैयार करने के लिए मुजफ्फरनगर के पुरकाजी से कारीगरों की टीम श्रीनगर पहुंची है। मोहम्मद उमर के नेतृत्व में यह टीम पिछले करीब 18 वर्षों से लगातार श्रीनगर में पुतले बनाने का काम कर रही है। टीम में उमर के बेटे जुनेद, राजू, रितिक समेत अन्य कारीगर शामिल हैं। टीम 29 सितंबर को श्रीनगर पहुंच गई थी। इसके बाद से ही पुतले तैयार करने का काम चल रहा है। रामलीला समिति की ओर से तीनों पुतलों, लंका निर्माण और आतिशबाजी के लिए कुल 1.80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें