फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पीएचसी में खड़ी एंबुलेंस, निजी वाहन से अस्पताल पहुंचा रहे मरीज

Sun, 01 Nov 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। हिंसरियाखाल पीएचसी में एंबुलेंस खड़ी होने के बावजूद ग्रामीणों को आपात स्थिति में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। एंबुलेंस के लिए चालक की नियुक्ति न होने और जरूरी दस्तावेज अपडेट न होने से इसका संचालन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उमरी के नरेश उमरियाल ने बताया कि बीते मंगलवार रात करीब एक बजे गांव के एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर पीएचसी हिंसरियाखाल पहुंचे, लेकिन वहां एंबुलेंस के लिए चालक उपलब्ध नहीं था और न ही वाहन के जरूरी दस्तावेज वैध थे। मजबूरी में परिजनों को दो हजार रुपये खर्च कर निजी वाहन से बीमार युवक को श्रीकोट अस्पताल पहुंचाना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर के प्रभारी डाॅ. आकाशदीप ने बताया कि कोविड के दौरान हिंसरियाखाल क्षेत्र के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई थी। उस समय चालक और तेल की व्यवस्था शासन स्तर से थी, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर यह व्यवस्था समाप्त हो गई। एंबुलेंस खड़ी होने की जानकारी सीएमओ और जिला प्रशासन को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि कीर्तिनगर ब्लॉक में दो एंबुलेंस का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें