फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल सकता है अमरनाथ यात्रा का स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना संकट के बीच अमरनाथ यात्रा 2020 का स्वरूप बदल सकता है। मौजूदा परिस्थितियों के हिसाब से बोर्ड ने कई प्लान तैयार किए हैं, जिन पर चर्चा हो रही है। भविष्य के हालात को ध्यान में रखते हुए इन प्रस्तावों पर काम किया जा सकता है। इसमें यात्रा को देरी से शुरू करके उसकी अवधि को कम करना, यात्रियों की सीमित संख्या, हेलीकाप्टर से ही यात्रा करवाना, यात्रा आयु सीमा में बदलाव करना आदि शामिल हैं। आगामी 23 जून को अमरनाथ यात्रा को शुरू करना प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक यात्री पंजीकरण ही शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार लोगों की आस्था और मौजूदा कोविड संकट को ध्यान में रखते हुए 4-5 प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा का पारंपरिक रूट बालटाल और पहलगाम रहता है और यह दोनों ही कश्मीर में स्थापित हैं। कश्मीर में मौजूदा कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिससे यात्रा को निर्धारित समय पर शुरू कर पाना मुश्किल दिख रहा है। कोविड संकट को देखते हुए यात्रा को देरी से शुरू करके इसे सीमित किया जा सकता है। देश व्यापी लॉकडाउन के चलते अभी तक तीन बार यात्री पंजीकरण की तिथि स्थगित हो चुकी है। जिस पर यात्रा को लेकर अभी संशय बना हुआ है।
सिर्फ युवाओं को मिल सकती है यात्रा की अनुमति
कोविड संक्रमण से बच्चों और बुजुर्गों को अधिक खतरा बताया गया है। जिससे यात्रा में आयु सीमा में बदलाव करके सिर्फ युवाओं को ही यात्रा की अनुमति दी जा सकती है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार सभी प्लान पर विचार किया जा रहा है और भविष्य में परिस्थितियों के हिसाब से यात्रा पर काम किया जाएगा। हालांकि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड यात्रा को रद्द करने का भी संकेत दे चुका है लेकिन बोर्ड ने अपनी एक बैठक में इस फैसले को वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें