श्रीनगर। एलयूसीसी कंपनी के माध्यम से लाखों की धोखाधड़ी और गबन के आरोपों को लेकर स्थानीय पीड़ित लोगों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कंपनी के शाखा प्रबंधक के खिलाफ आरडी खुलवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने व उनका पैंसा वापस दिलाने की मांग की है।
कोतवाली निरीक्षक, श्रीनगर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि साबर सिंह व अन्य पीड़ित लोगों की ओर से दी गई तहरीर में एलयूसीसी कंपनी पर धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाया है। बताया कि कंपनी लोगों की आरडी खुलवाने का काम करती है। जिसमें कई लोगों के निवेश किए जाने की बात सामने आई है।
पूर्व में भी कई स्थानों से कंपनी की शाखाओं की ओर से लोगों के लाखों रुपयों के गबन की शिकायतें सामने आई हैं। कोतवाली निरीक्षक श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर में लगाए गए आरोपों पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एलयूसीसी कंपनी के माध्यम से लाखों रुपयों की धोखाधड़ी और गबन के आरोपों को लेकर स्थानीय पीड़ित लोगों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कंपनी शाखा प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने व उनका पैसा वापस दिलाने की मांग की।