देवप्रयाग। कीर्तिनगर के लोस्तु-बडियारगढ़ धद्दी घंडियाल इंटर कॉलेज परिसर में भारी मात्रा में रेत, बजरी और पत्थर जैसी खनन सामग्री को अवैध रूप से डंप करने का आरोप है। इस संबंध में मलेथा गांव निवासी अचल नेगी ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को शिकायतीपत्र सौंपकर तत्काल निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसडीएम को सौंपे गए पत्र में उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान में इस तरह अवैध खनन सामग्री का अंबार लगाना पर्यावरण नियमों, माइनिंग एक्ट और शिक्षा विभाग के आदेशों का खुला उल्लंघन है। कहा कि भारी मात्रा में डंप की गई सामग्री का असली मालिक या ठेकेदार कौन है और किस अधिकारी की अनुमति से इस सरकारी स्कूल परिसर में यह सामग्री डंप की गई इसकी जांच होनी चाहए। कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद