फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजॉर्ट में मिले सभी साक्ष्य सुरक्षित : एएसपी

सार

अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी शेखर चंद्र सुयाल ने अंकिता हत्याकांड से जुड़े साक्ष्यों को मिटाए जाने को लेकर सोशल मीडिया में चल रही खबरों को गलत बताया है।राजस्व पुलिस से 22 सितंबर को मामला हस्तांतरित होते ही टीम ने रिजॉर्ट की वीडियोग्राफी कराई थी।एएसपी ने कहा कि अब मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी शेखर चंद्र सुयाल ने अंकिता हत्याकांड से जुड़े साक्ष्यों को मिटाए जाने को लेकर सोशल मीडिया में चल रही खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि केस से जुड़े सारे साक्ष्यों को पुलिस ने सुरक्षित रखा है।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर रिजॉर्ट में साक्ष्यों को मिटाए जाने की भ्रामक खबरें चल रही हैं। राजस्व पुलिस से 22 सितंबर को मामला हस्तांतरित होते ही टीम ने रिजॉर्ट की वीडियोग्राफी कराई थी। 23 सितंबर की सुबह फॉरेंसिक टीम ने अंकिता के कमरे और पूरे रिजॉर्ट से इलेक्ट्रॉनिक व वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर सुरक्षित कर लिए थे। घटना के संबंध में पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। जिससे अपराधियों को सजा मिल जाएगी। एएसपी ने कहा कि अब मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें