फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चौरास परिसर में होगा अखिल भारतीय शिक्षा समागम

Wed, 29 Jul 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर में शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से अखिल भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन 31 जुलाई तथा 1 अगस्त को होगा। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए विवि प्रशासन की ओर से आयोजन समिति गठित की गई।
विज्ञापन

प्रो. प्रशांत कंडारी ने गठित समिति के साथ बैठक की और इस कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह एक जनउपयोगी कार्यक्रम है जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है। 31 जुलाई को प्रदर्शनी का आयोजन भी जिसका उद्घाटन विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह करेंगे। आयोजन विवि के चौरास परिसर स्थित हिमालयी पुरातत्व एवं नृवंशीय संग्रहालय (म्यूजियम) में किया जाएगा। बैठक में समिति के डॉ. राकेश नेगी, डॉ. नागेन्द्र रावत, डॉ. सुभाष, डॉ. अनूप सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें