फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आइसा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ छात्र संगठन आइसा ने प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि कानून में संशोधन कर देश को धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है। इसके खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जिन्हें केंद्र और राज्यों की सरकार लाठीचार्ज व आंसू गैस के दम पर खत्म कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को बिड़ला परिसर गेट पर सीएबी के मामले में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कहा गया कि दिल्ली स्थित जामिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्रों को विरोध करने पर बर्बरता से पीटा गया। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों से नेटवर्क बंद कर वहां विरोध कर रहे लोगों का दमन किया जा रहा है। यह संवैधानिक कार्रवाई नहीं है। छात्रों ने कहा कि इस संशोधन ने देश को फिर से हिंदू मुसलमान में बांट दिया है। भाजपा असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है। केंद्र सरकार को धर्म के नाम पर बांटकर आग में झोंकने का काम कर रही है। प्रदर्शन में विवि प्रतिनिधि अंकित उछोली, अतुल सती, नगर अध्यक्ष कपूर रावत, शिवानी पांडेय, राहुल राणा, पंकज, वीरेंद्र वर्मा, प्रिंस वर्मा व अंकित घिल्डियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें