फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईडीएसओ कार्यकर्ताओं ने नई शिक्षा नीति का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ऑल इंडिया डीएसओं छात्र संगठन ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध किया है। कहा कि सरकार की इस नीति से निजीकरण, व्यवसायीकरण और सांप्रदायिकता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को नई शिक्षा नीति के विरोध में एआइडीएसओ के कार्यकर्ताओं ने गोला पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सौरव घोष ने कहा कि नई शिक्षा नीति में सरकार ने जनवादी प्रक्रियाओं को ताक पर रखकर शिक्षाविदों, छात्र व शिक्षक संगठनों के सुझाओं को दरकिनार किया है। कहा कि डीएसओ छात्र संगठन इस दोषपूर्ण शिक्षा नीति को वापस लेने के लिए सरकार के खिलाफ मुखर होगा। इस मौके पर रेशमा पंवार, मीनीषा, संदीप, सरस्वती देवी, ऋशु, नूर, राहुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें