जम्मू। प्रोविंशियल इलेक्ट्रिक इंप्लाइज कोऑर्डीनेशन कमेटी ने बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में परेड में प्रदर्शन किया। चेयरमैन जयपाल शर्मा ने कहा कि विभाग का निजीकरण किसी भी सूरत में सहन नहीं होगा।
इससे अधिकारियों और कर्मचारियों को नुकसान होगा। निजीकरण से बिजली यूनिट की दरों में बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को परेशानी पेश आ सकती है। उन्होंने कहा कि डेलीवेजरों को अभी तक नियमित नहीं किया गया है। निजीकरण होने के बाद कर्मचारी कभी नियमित नहीं हो पाएंगे। डेलीवेजरों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों को मुश्किल परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है। कई बार आला अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। यह कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है। इस मौके पर अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। ब्यूरो