फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल केंद्रीय विवि में विषम सेमेस्टर में प्रवेश शुरू

Tue, 21 Jul 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 5वें, 7वें एवं 9वें सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार विवि परिसरों में अध्ययनरत वह विद्यार्थी जिन्होंने निर्धारित न्यूनतम क्रेडिट पूरे कर लिए हैं वह 21 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन

विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए विवि की आधिकारिक वेबसाइट hnbgu.ac.in पर उपलब्ध आवेदनपत्र भरना होगा। इसके बाद संबंधित प्रवेश समिति के समक्ष आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। सत्यापन के बाद ही विद्यार्थियों का प्रवेश अंतिम रूप से स्वीकार किया जाएगा। कहा कि ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने का पोर्टल 21 को दोपहर एक बजे से 31 जुलाई को रात 10 बजे तक खुला रहेगा। सत्यापन के बाद विद्यार्थी विवि के ऑनलाइन पोर्टल https://online.hnbgu.ac.in/admission/⁠ के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें