फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: स्नातक में सीयूईटी के माध्यम से होंगे प्रवेश

Sun, 04 Jan 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि : 30 जनवरी तक ऑनलाइन ही करने होंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभी परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित होने वाले स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों में प्रवेश अब सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जा रही है। एनटीए ने इस संबंध में कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत सीयूईटी-यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2026 से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलेगी। अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवश्यक विषय संयोजन एवं परीक्षा विवरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए एनटीए एवं विवि की वेबसाइट देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें