फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी में घरेलू गैस सिलिंडर के इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त

Tue, 17 Feb 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये किया चालान
विज्ञापन

पौड़ी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को जनपद में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान होटल, ढाबों एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस के अवैध उपयोग की जांच की गई। इस दौरान 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 39,100 रुपये का चालान किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र कुमार बडोला के नेतृत्व में टीम ने 16 होटल, ढाबों व प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें छह घरेलू गैस सिलिंडरों के उपयोग पाए जाने पर 13,800 रुपये का चालान किया गया। नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी करण सिंह क्षेत्री की टीम ने 20 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर चार मामलों में 9,200 रुपये का चालान किया। श्रीनगर क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में 16 प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान छह घरेलू गैस सिलिंडरों के उपयोग पर 11,500 रुपये का चालान व एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खोलाचौरी एवं घुड़दौड़ी क्षेत्र में 15, पाबौ में 16 चाकीसैंण में 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जड़ाऊखांद क्षेत्र में नौ प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें एक घरेलू गैस सिलिंडर के उपयोग पर 2,300 रुपये का चालान किया गया। 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 18 घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग पर कुल 39,100 रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें