फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी और पांडे को दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के दो सीनियर आईपीएस अफसरों को जेके यूटी से लद्दाख यूटी ट्रांसफर किया गया है। बुधवार को इन अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र और पद से रिलीव कर दिया गया। जम्मू के गुलशन ग्राउंड जीओ मैस में डीआईजी भीमसेन टूटी और एसएसपी राजीव पांडे को विदाई दी गई। डीजीपी दिलबाग सिंह, आईजी मुकेश सिंह और एसएसपी श्रीधर पाटिल समेत कई अन्य अफसर इस मौके पर मौजूद रहे। डीजीपी ने कहा कि ट्रांसफर होना नौकरी का एक हिस्सा है, लेकिन हम कहीं भी रहें, अपना काम बस ईमानदारी से करते रहें। उन्हें गर्व है कि दोनों अफसरों ने जम्मू के अलग-अलग हिस्सों में रहकर बहुत ही अच्छे से काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें