जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कोरोना महामारी के दौरान उपायुक्तों की भूमिका की सराहना की है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को आईआईपीएम की तरफ से आयोजित सार्वजनिक प्रशासन में 46वें एडवांस प्रोफेशनल प्रोग्राम के उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन में कहा कि भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ प्रभावी लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देश में समय पर लॉकडाउन घोषित करने से संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि उपायुक्तों व अन्य सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों ने शानदार कार्य किया है।