फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जय कंडोलिया महोत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी शहर को फिर से पर्यटन के मानचित्र में विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी मकसद से 31 मई से पौड़ी मुख्यालय में जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, व्यापार सभा व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों पर बैठक की। सात दिवसीय जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव 31 मई से छह जून तक आयोजित होगा। वहीं छह से आठ जून तक कंडोलिया मंदिर में वार्षिक पूजन, जागरण व भंडारे का आयोजन होगा। जिलाधिकारी ने महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने व कंडोलिया मंदिर में वार्षिक पूजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि कंडोलिया मंदिर को भी सिद्वबली, नीलकंठ, धारी देवी व ज्वाल्पा जैसा भव्य स्वरूप दिया जाएगा। जिससे यहां भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच सकें, जिससे पर्यटन की अपार संभावनाएं बढ़ सकेंगी। कहा कि पौड़ी मुख्यालय अपने सौंदर्य के लिए विख्यात है। देवदार, बांज, बुरांश के पेड़ों से घिरा कंडोलिया मंदिर श्रद्धालुओं के साथ ही सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। यहां से बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां दिखाई देती हैं।
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने महोत्सव में विभिन्न विभागों को बहुउद्देशीय शिविर में स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सात दिवसीय इस महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूली बच्चों से झांकी, पेंटिंग, क्विज सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित कराने को कहा। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को कवि सम्मेलन, बैडमिंटन, डॉग शो, फैंसी शो, बेबी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटोग्राफी प्रदर्शन, मैराथन, साइकलिंग, रस्साकस्सी, संगीत, नवांकुर नाटक, फुटबॉल, हॉट एयर बलून सहित अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर पालिका व व्यापार सभा के पदाधिकारियों से सुझाव मांगे और कहा कि महोत्सव को बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन


बैठक में एडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, डीडीओ मनविंदर कौर, एसडीएम रेखा आर्या, सीओ सदर त्रिवेंद्र सिंह राणा, सीईओ नागेंद्र बर्त्वाल, डीटीओ खुशाल सिंह नेगी, ईओ शांति प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें