II
वन विभाग से ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने गुहार लगाई
I
Iभिलंगना ब्लाक के ग्राम द्वारी और बुड़कोट में विगत 15 दिनों से गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार शाम होते ही गांव में धमक जाता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
I
I
I
Iद्वारी ग्राम पंचायत के बुड़कोट में कई दिनों से गुलदार की दहशत बनी है। गांव के कृष्णा गैरोला ने बताया कि विगत कुछ दिन पूर्व गुलदार उनके पालतू कुत्ते को घर के आंगन से उठाकर ले गया। जबकि कई अन्य पालतू जानवरों पर भी हमला कर चुका है। बताया कुछ दिन पहले ग्रामीण राकेश बेलवाल खेत में काम कर रहे थे, तभी उनके सामने अचानक गुलदार आ धमका।
I
Iराकेश बेलवाल ने किसी तरह भाग कर कर अपनी बचाई। ग्रामीण गिरीश गैरोला, विजयराम गैरोला, भूपेंद्र गैरोला, ज्योति प्रसाद, दिनेश प्रसाद, गोविंद बेलवाल, अजय प्रसाद ने बताया कि गुलदार की दहशत के कारण बच्चों को अकेले स्कूल भेजना भी बड़ा खतरा है।
I
I
I
Iमहिलाएं भी खेतों में काम करने हेतु डर रही हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी हर्षराम उनियाल ने बताया कि गुलदार की दहशत से निजात दिलाने के लिए वन कर्मियों की टीम गांव में गश्त के लिए भेज दी गई है। बताया टीम ग्रामीणों को रात में घर से बाहर न जाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने अंधेरे वाले स्थानों में लाइट लगाने को कहा है।I