फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में बीते रविवार को हुए बस हादसे के बाद चार और विशेषज्ञ चिकित्सकों को जिला अस्पताल पौड़ी में तैनात किया गया है। अब जिला अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इन चिकित्सकों को रोटेशन के आधार पर तैनात किया गया है। वहीं एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी जिला अस्पताल के लिए तैनात किए गए 10 स्थायी विशेषज्ञ चिकित्सकाें के सापेक्ष केवल दो चिकित्सकों ने ही ज्वाइनिंग दी है।



डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मीडियाकर्मियों से बातचीत कर बताया कि जिला अस्पताल पौड़ी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को अपडेट करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि अस्पताल में रोटेशन के आधार पर 19 चिकित्सकों को तैनात किया गया है। जिसमें हरिद्वार में तैनात बालरोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन व रेडियोलॉजिस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

इन छह चिकित्सकों को रोटेशन के आधार पर तैनात किया गया है। जिसमें 13 से 22 जनवरी तक बालरोग विशेषज्ञ डॉ. हितेन जगपांगी, नेत्र सर्जन डॉ. एसके सोनी व रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय त्यागी शामिल हैं। जबकि 23 जनवरी से 1 फरवरी तक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत, नेत्र सर्जन डॉ. विवेक तिवारी व रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष दत्त रोटेशन पर रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिला अस्पताल में जनरल सर्जन, हड्डी रोग, रेडियोलॉजिस्ट, नेत्र सर्जन, फिजिशन, स्त्री रोग, पैथोलॉजिस्ट, निश्चेतक पद पर एक- एक चिकित्सकों को पहले ही तैनात किया गया था।

बिजली कटने पर ऊर्जा निगम के अफसर का होगा जवाब तलब

बस हादसे के बाद घायलों को लेकर जिला अस्पताल में बिजली नहीं होने पर डीएम ने ऊर्जा निगम के संबंधित अफसर का जवाब तलब किया है। डीएम ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां बिजली की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने समिति गठित की



बस हादसे ने जिला अस्पताल पौड़ी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी। जब अस्पताल में घायलों को उपचार के लिए लाया गया तो वहां न तो बिजली थी और ना ही जनरेटर को ही सुचारु किया जा सका। डीएम ने रविवार को अस्पताल की अव्यवस्थाओं में जिम्मेदार सभी कर्मचारियों की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सीडीओ व एडीएम को जांच अधिकारी नामित करते हुए जल्द ही आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें