फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गलत तरीके से शस्त्र बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए

Sat, 23 May 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय, कोटद्वार समेत जनपद के सभी शस्त्रगारों में फायर सेफ्टी, स्टॉक रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा मानकों की लगातार निगरानी की जाएगी। डीएम ने चोरी-छिपे व गलत तरीके से शस्त्र बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने फर्जी व अवैध शस्त्र लाइसेंसों की रोकथाम और शस्त्र नियंत्रण व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शस्त्र लाइसेंसों की निगरानी, अवैध हथियारों व गोला-बारूद की बिक्री पर नियंत्रण, शस्त्रागारों की सुरक्षा व्यवस्था और ऑनलाइन डाटा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए।
डीएम ने सड़क निर्माण कार्यों में उपयोग की जाने वाली विस्फोटक सामग्री के भंडारण व बिक्री की संयुक्त जांच करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने शस्त्रागारों का ऑनलाइन डाटा अपडेट करने, नवीनीकरण के लिए प्राप्त शस्त्र लाइसेंस आवेदनों का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने और व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने को कहा। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, सीओ तपेश कुमार चंद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अधिकारी राजेंद्र खाती, एसडीओ वन आयशा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें