फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर लगाया जन समस्याओं की अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोट विकासखंड के पूर्व ब्लाक प्रमुख व कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। पूर्व प्रमुख का कहना है कि राज्य में शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं शून्य हैं।
विज्ञापन

रविवार को बातचीत में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख कोट नवल किशोर ने कहा कि जिला अस्पताल पौड़ी को पीपीपी मोड में महंत इंद्रेश अस्पताल के हवाले किया जा रहा है, जो पहाड़ की गरीब जनता पर कुठाराघात है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत पालीटेक्निक संस्थानों को प्रदेश सरकार द्वारा बंद किया जा रहा है। परिसर निर्माण के लिए धनराशि भी उपलब्ध जारी की थी, लेकिन पौड़ी विधायक, सरकार व भाजपाइयों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें