फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: फर्जी अंकतालिका के आधार पर नौकरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 11:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी अंकतालिका के आधार पर नौकरी करने वाला आरोपी गिरफ्तारएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के नाम से तैयार किए थे फर्जी दस्तावेज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी,
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम से फर्जी अंकतालिका और अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नौकरी हासिल करने के मामले में श्रीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से फर्जी मार्कशीट भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जय सिंह चौहान की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर वर्ष 2026 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने विश्वविद्यालय के नाम से फर्जी अंकतालिका, डिग्री, मुहर, लोगो और हस्ताक्षर तैयार कर उनका असली दस्तावेजों के रूप में उपयोग किया। इससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र से आरोपी कासिफ कलिम (35) निवासी मोहल्ला सैय्यदपुरा को स्थानीय पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से संबंधित फर्जी मार्कशीट बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह देहरादून स्थित एक कॉलेज से बीएससी कर रहा था, लेकिन परीक्षा में असफल हो गया था। इसके बाद नौकरी पाने के लिए उसने फर्जी मार्कशीट तैयार कराई और उसके आधार पर बैंक सहित अन्य संस्थानों में भी कार्य किया। पुलिस के अनुसार, मामले में जांच जारी है। अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें