फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एनआईटी और एमजीजीई कॉलेज ज्युरी के बीच हुआ शैक्षणिक समझौता

Mon, 03 Jul 2023 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज़ एजेंसी, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड और महात्मा गांधी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय ज्युरी, सुंदरनगर हिमाचल प्रदेश के बीच एक शैक्षणिक समझौता हो गया है। एनआईटी के निदेशक प्रो. ललित अवस्थी व एमजीजीई ज्युरी के निदेशक/प्राचार्य डाॅ. राकेश कुमार ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए एनआईटी उत्तराखंड व एमजीजीई महाविद्यालय ज्युरी, हिमालय प्रदेश के बीच एक शैक्षणिक समझौता हुआ। एनआईटी के निदेशक प्रो. ललित अवस्थी ने कहा कि छात्रों के समग्र विकास के लिए बहुविषयक समग्र शिक्षा, कौशल विकास व रोजगार, नवाचार और उद्यमिता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों में क्षमता विकास, डिजिटल सशक्तिकरण और ऑनलाइन शिक्षा में समान और समावेशी शिक्षा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रमुखता दी गई है। एमजीजीईसी के निदेशक/प्राचार्य डाॅ. राकेश कुमार ने कहा कि एनआईटी उत्तराखंड जैसे राष्ट्रीय महत्व के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के साथ एमओयू होना एतिहासिक पल है। प्रो. कुमार ने बताया कि दोनों संस्थान उपलब्ध प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, सॉफ्टवेयर जैसी अपनी सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करने पर सहमत हुए हैं। इस अवसर पर एमजीजीई ज्युरी के डीन डॉ अमितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें