फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने चलाया विश्वविद्यालय खोलो अभियान

विज्ञापन
श्रीनगर में अभाविप की ओर से चलाया जा रहा विश्वविद्यालय खोलो अभियान। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गढ़वाल विवि के परिसरों में कक्षाएं शुरू करने की मांग के लिए ‘विश्वविद्यालय खोलो अभियान’ चलाया गया। इसके तहत छात्र संगठन ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं के विचार जाने।
विज्ञापन

मंगलवार से एबीवीपी की बिड़ला परिसर इकाई ने गत वर्ष मार्च माह से बंद परिसरों को खोलने के लिए अभियान शुरू किया। इस अवसर पर संगठन ने रोष जताते हुए कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं के भरोसे विवि परीक्षा आयोजित करवाने जा रहा है। कहा कि जब पाठ्यक्रम अधूरा है, तो विवि पूरी परीक्षा क्यों ले रहा है। छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय खोलो पोस्टर पर हस्ताक्षर कर परिसर खोलने का समर्थन किया। अभियान में एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री संदीप राणा, विभाग संगठन मंत्री पृथ्वी राणा, नगर मंत्री अमन पंत, शुभम बिजल्वाण, राबिन बिष्ट, मानवेंद्र, बृजमोहन, राहुल, पीयूष, दीपक और हितेश आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें