फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देवप्रयाग व चंद्रवदनी नैखरी में एबीवीपी के पदाधिकारी जीते

Tue, 29 Sep 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी पदाधिकारी विजय रहे। अध्यक्ष पद पर आर्यन दीप ने 81 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह को हराया जिन्हें मात्र 10 मत मिले और 1 मत अवैध घोषित किया गया। इसी महाविद्यालय के अन्य सभी प्रमुख पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

सचिव पद पर सुखदेव, सह सचिव साक्षी, कोषाध्यक्ष आंचल तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सुमित सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुहम्मद इलियास और प्राचार्य प्रोफेसर नर्वदेश्वर शुक्ला ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के चंद्रवदनी नैखरी परिसर में आयोजित छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया। यहां सभी पदों पर केवल छात्राओं ने ही नामांकन दाखिल किया था जबकि उपाध्यक्ष पद पर कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। प्राचार्य डॉ. महेंद्र मौर्य ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष समीक्षा नेगी, सचिव सलोनी, सह सचिव अनामिका थपलियाल, कोषाध्यक्ष निशा तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि गौरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें