फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 118 अस्पतालों में लोगों के लिए उपलब्ध होगी आयुष रक्षा किट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कोरोना योद्घाओं के बाद अब आम लोगों तक भी अस्पतालों और शिविरों के माध्यम से निशुल्क आयुष किट पहुंचाई जाएगी। इसके लिए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय ने निदेशालय से 57 हजार 500 आयुष रक्षा किट की मांग की गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से आमजन की सुरक्षा के लिए जिले के 60 आयुर्वेदिक, 29 एलोपैथिक, 9 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित दो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष रक्षा किट वितरित की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से निदेशालय से साढ़े 57 हजार किटों की मांग की गई है। विभाग के चीफ फार्मासिस्ट दिनेश प्रसाद थपलियाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को 13 हजार 160 आयुष रक्षा किट वितरित की जा चुकी है। द्वितीय चरण में किट को आम जन तक पहुंचाने के लिए एक माह पूर्व निदेशालय को डिमांड भेजी गई है। किट उपलब्ध होने पर शिविर और अस्पतालों के माध्यम से आम लोगों को यह आयुश किट निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें