सरस्वती विद्यामंदिर श्रीनगर में आयोजित ध्यान योग शिविर में मौजूद छात्र छात्राएं एवं अध्यापक।
श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर उमावि श्रीनगर में ब्रह्मा कुमारी संस्था इकाई ने बच्चों के लिए ध्यान व योग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारी संस्था की राष्ट्रीय काउंसलर बीके स्नेहा ने कहा कि ध्यान योग बच्चों में एकाग्रता वृद्धि के लिए जरूरी है। उन्होंने छात्र छात्राओं को दैनिक दिनचर्या में ध्यान व प्राणायाम को अनिवार्य रूप से शामिल करने की सलाह दी। इस अवसर पर संस्था के सदस्य बलविंदर सिंह ने कहा कि ध्यान न केवल मानसिक शांति देता है बल्कि व्यवहार और अध्ययन में भी सकारात्मक सुधार लाता है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मैठाणी, गोविंद, प्रदीप खंकरियाल, भक्तिराम नैथानी, राजेंद्र नैथानी पुरोहित, सुरेश पोखरियाल, ताजबर सिंह बिष्ट, पूनम मिश्रा आदि मौजूद थे।