फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आंधी-तूफान से बीजीआर कॉलेज में दो वाहनों पर गिरे पेड़

Sun, 03 May 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बीते शनिवार देर रात तेज आंधी-तूफान के कारण बीजीआर कॉलेज परिसर में खड़े दो वाहनों पर पेड़ गिर गए, जिससे वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

रविवार को सूचना मिलने पर फायर यूनिट आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने वुडन कटर मशीन का उपयोग कर गिरे पेड़ों को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा, ताकि वाहनों को बिना अतिरिक्त नुकसान पहुंचाए सुरक्षित हटाया जा सके। फायर यूनिट के एलएफएम धर्मेंद्र सिंह रावत ने बताया कि टीम की कड़ी मेहनत और समन्वय के बाद पेड़ों को पूरी तरह हटा दिया गया। परिसर निदेशक डाॅ.यूसी गैराला ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर परिसर में खतरा बने पेड़ों को हटाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि परिसर में कई पेड़ जर्जर स्थिति में हैं, जिनसे भविष्य में हानि होने की संभावना है। फायर यूनिट टीम में एलएफएम शमशेर सिंह चौहान, यशपाल सिंह रावत, दीपक सिंह रावत, संजय सिंह और जय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें