श्रीनगर। लोकसभा के प्राइड कार्यक्रम के तहत आगामी 14 अप्रैल को होने वाली नाउ योर लीडर प्रतियोगिता के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिभागियों के चयन के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विवि से एक छात्र एवं एक छात्रा का चयन किया जाएगा, जो उक्त राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। विवि में प्रतियोगिता संयोजक डा. मनोज गोयल ने बताया कि विवि स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 28 मार्च दो दोपहर 2.30 बजे बिड़ला परिसर स्थित एसीएल सभागार में किया जाएगा। प्रतियोगिता का विषय डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन एवं योगदान पर निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में विवि के सभी नियमित छात्र-छात्राएं (यूजी/पीजी/पीएचडी) भाग लेने के पात्र हैं। कहा इच्छुक छात्र-छात्राएं 27 मार्च तक उपलब्ध गूगल फॉर्म लिंक अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते है। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों से इसमें भाग लेने की अपील की है। जिससे वह संसद परिसर में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।संवादजारीडा. श्रीकृष्ण उनियाल