फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी के कमंद गांव में गुलदार ने एक व्यक्ति को मार डाला

Sat, 16 May 2026 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई
विज्ञापन

- घर से सौ मीटर की दूरी पर चारापत्ती लेने गए थे बुजुर्ग
पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे कमंद गांव में बीते शुक्रवार देर शाम गुलदार ने एक व्यक्ति को मार डाला। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो झाड़ियों के बीच व्यक्ति का अधखाया शव मिला।
विज्ञापन


गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज नागदेव से सटे कमंद (थली गांव) में गुलदार ने मोहन चंद्र मलासी (65) को मार डाला। बताया जा रहा है कि देरशाम को वे घर से महज सौ मीटर की दूरी पर चारापत्ती लेने गए थे। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो तीन घंटे खोजबीन करने के बाद घनी झाड़ियों के बीच उनका अधखाया शव मिला। ग्रामीणों ने झाड़ियाें से शव निकाला और रात भर घटनास्थल पर बैठे रहे। इसी बीच सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें