फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बारिश के बीच मेले में दिखी लोगों की भारी भीड़

Fri, 23 Jan 2026 11:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। अलकनंदा भागीरथी के पावन संगम देवप्रयाग में शुक्रवार को तीन दिवसीय पौराणिक वसंत पंचमी मेले की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


मेले के पहले दिन टिहरी व पौड़ी जिले सहित देश प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु गंगा स्नान व भगवान रघुनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। कड़ाके की ठंड व बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।

तड़के पौड़ी के सलाण क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने संगम पर स्नान किया। लोक वादकों ने मंगल कामना के साथ घरों की चौखटों पर लगाने के लिए जौ की हरियाली बांटी।
विज्ञापन


कई प्रदेशों से पहुंचे दुकानदारों ने खुले में स्टाल लगाए जिस कारण उन्हें बारिश के चलते दिक्कतों को सामना करना पड़ा। बारिश के कारण संगम तट पर लगे झूलों और जंपिंग पैड पर सन्नाटा पसरा रहा।

बावजूद श्रद्धालु भीगते हुए भी खरीदारी और मेल-मिलाप में जुटे रहे। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। तीर्थ पुरोहित समाज ने वसंत पंचमी पर भगवान गणेश व मां सरस्वती का पूजन कर उनका आशीर्वाद भी लिया। संवाद
विज्ञापन




बच्चों ने लगाई प्रदर्शनी

श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर में ज्ञान की देवी मां सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया। प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मैठाणी व गोविंद ने छात्र-छात्राओं को वसंत पंचमी का महत्व बताया। हवन यज्ञ में छात्र-छात्राएं पीली पोशाक में सज धजकर शामिल हुए। आचार्य सुरेश चंद्र पोखरियाल ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया। शिशु मंदिर में बच्चों ने प्रदर्शनी लगाई। मेयर आरती भंडारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। हवन यज्ञ में पवन बंसल, आशा फरासी, प्रमिला भंडारी भक्ति राम नैथानी, राजेंद्र पुरोहित, ताजबर बिष्ट, मोनिका पांडेय, साक्षी, पूनम, राकेश, उपेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें