फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जंगल से मिला लापता छात्र, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं करना चाहता था पढ़ाई, चार जुलाई को छात्रावास के लिए निकला था घर से मगर नहीं पहुंचा
विज्ञापन




कक्षा छह का एक छात्र (13) चार जुलाई को छात्रावास आने के लिए निकला था लेकिन वहां नहीं पहुंचा। छात्रावास अधीक्षक ने उसकी गुमशुदगी कोतवाली श्रीनगर में दी थी। बुधवार को छात्र गांव के पास जंगल में मिला। उसने मंगलवार की पूरी रात जंगल में बताई थी। छात्र ने बताया कि वह पढ़ाई नहीं करता चाहता है इसलिए छात्रावास से चला गया था। पुलिस ने छात्र को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन




कक्षा छह में अध्ययनरत एक छात्र अपने भाई के साथ श्रीनगर के एक छात्रावास में रहता था। गर्मी की छुटि्टयां खत्म होने के बाद उसे घर से चार जुलाई को छात्रावास में आना था। वह घर से छोटे भाई के साथ छात्रावास आने के लिए निकला था लेकिन छोटा भाई तो छात्रावास पहुंच गया वह नहीं आया। इस पर छात्रावास अधीक्षक ने छोटे भाई से पूछा तो उसने बताया कि भाई ने घर जाने की बात कही है। घर में पता किया तो पता चला वह घर नहीं आया। इसके बाद छात्रावास अधीक्षक ने कोतवाली श्रीनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस टीम, चीता टीम, परिजन व छात्रावास के कार्मिक छात्र को खोजने में जुट गए। रातभर वह नहीं मिला। बुधवार सुबह वह जंगल में मिला। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि छात्र ने मंगलवार की पूरी रात जंगल में ही बिताई। वह पढ़ाई नहीं करना चाहता है और पहले भी घर से भागा चुका है। छात्र को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें