फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: फर्जीवाड़े में सात लोगों सहित अज्ञात गिरोह पर केस दर्ज

Wed, 25 Mar 2026 08:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में सत्यापन के लिए आए सात अंकपत्र व एक डिग्री फर्जी निकली। इस मामले में विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस चौहान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।इसमें किसी गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में देश के विभिन्न सरकारी विभाग व कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्नातक व स्नातकोत्तर के अंकपत्र व डिग्री सत्यापन के लिए भेजती हैं। ऐसे ही मामले में गढ़वाल विवि के परीक्षा विभाग में सत्यापन के लिए आए सात अंक पत्रों व एक डिग्री विवि के रिकार्ड नहीं करने पर उन्हें संदिग्ध (जाली) माना था। यह अंकपत्र अलग-अलग सत्र व अलग-अलग लोगों से संबंधित हैं।
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. चौहान ने बताया कि यह अंकपत्र व डिग्री विवि प्रशासन द्वारा निर्गत नहीं किए गए हैं। उन्होंने 12 दिन पूर्व कोतवाली में इस मामले की जांच के लिए पत्र दिया था, पुलिस ने भी जांच की तो अंकपत्र व डिग्री फर्जी मिली। कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि विवि की ओर से आई तहरीर में जिनके नाम के अंकपत्र व डिग्री है उनके साथ ही अन्य अज्ञात गिरोह को आरोपी बताया गया है। जांच के उपरांत आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें