फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों के लिए दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर जन चेतना मंच का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शासन और सरकार खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डाक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर मंच से जुड़े लोग मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर के सामने स्व. एचएन बहुगुणा की मूर्ति के समक्ष एकत्रित हुए। उन्होंने शासन के उपेक्षित रवैये के खिलाफ कलक्ट्रेट परिसर के सामने धरना देने के साथ ही शासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जन चेतना मंच के संयोजक दलवीर सिंह नेगी, गोपाल कृष्ण नेगी, धन सिंह नेगी, राजेंद्र राणा आदि ने कहा कि शासन पौड़ी शहर की उपेक्षा कर रहा है। यही वजह है कि पौड़ी का जिला अस्पताल और महिला अस्पताल रैफर सेंटर बनकर रह गया है। मंगलवार को दिनेश नेगी, प्रदीप नेगी, रघुवीर सिंह रावत, विनोद सिंह, कैलाश डैविड मैसी, बनारसी दास गौड़, विनोद सिंह, डीपी बहुगुणा समेत तीस लोग धरने में बैठे।
विज्ञापन


फोटो--समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें